MP News: बेटे ने मां की हत्या कर शव को घर में दफनाया और कब्र पर 3 दिन की शराब पार्टी

दैनिक सांध्य बन्धु मंदसौर। प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफन कर दिया। मां द्वारा थप्पड़ मारने के बाद बेटे ने गुस्से में आकर हत्या कर दी। इसके बाद, उसने दोस्त के साथ मिलकर कब्र के ऊपर शराब पार्टी की। 

भानपुरा के कचहरी चौक निवासी कमलेश (35) और उसके दोस्त संतोष (50) ने 12 जून को शराब पार्टी की थी। रात में नशे में धुत होकर घर पहुंचे कमलेश ने मां गंगाबाई से खाना परोसने को कहा। नशे में होने के कारण गंगाबाई ने बेटे को थप्पड़ मारा, जिससे कमलेश आगबबूला हो गया। उसने संतोष के साथ मिलकर मां को पीटना शुरू कर दिया, जिससे गंगाबाई का सिर पत्थर से टकराया और उसकी मौत हो गई।

कमलेश ने दोस्त की मदद से गंगाबाई के शव को घर में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में दफन कर दिया और ऊपर से रेत डाल दी। इसके बाद, वे तीन दिनों तक कब्र के ऊपर बैठकर शराब पार्टी करते रहे। जब दुर्गंध फैलने लगी तो कमलेश ननिहाल चला गया।

17 जून को कमलेश मुंडन करवाकर भानपुरा लौटा। गांव में ही रहने वाले दामाद भगवान लाल शर्मा को कमलेश के मुंडन करवाने से शक हुआ। उन्होंने जब गंगाबाई की खैरखबर पूछी तो कमलेश घबरा गया और भाग गया। भगवान लाल ने सेप्टिक टैंक के पास से आ रही दुर्गंध को देखकर रेत हटाई, तो वहां गंगाबाई का शव मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कमलेश और संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post