Jabalpur News: नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 40 नग नशीले इंजेक्शन जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना रांझी टीम द्वारा नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर 40 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किया गया है। थाना प्रभारी रांझी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि दिनांक 17-06-2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बापू नगर हनुमान मंदिर के पास वाली गली में सूजल सोनकर अपने भाई और एक अन्य लड़के के साथ खड़ा है और अपने पास नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने वहां दबिश दी, जहाँ तीन लड़के खड़े दिखाई दिए। पुलिस को आता देख सूजल और रेहान भाग गए। एक लड़के को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ में अपना नाम कंज झारिया (उम्र 21 वर्ष, निवासी मस्ताना चौक रांझी) बताया और भागने वालों के नाम सूजल सोनकर और रेहान सोनकर बताया।

तलाशी लेने पर कंज झारिया की लोवर की जेब में 20 नग फैनीरामाईन मेलियेट इंजेक्शन और 20 नग ब्रूफनोर्फिन इंजेक्शन मिले। पूछताछ में कंज झारिया ने बताया कि उसने उक्त इंजेक्शन सूजल सोनकर और रेहान सोनकर से खरीदे हैं। आरोपी से 40 नग नशीले इंजेक्शन जब्त करते हुए उसके विरुद्ध धारा 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post