MP News: मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। प्रदेश के इंदौर जिले के आजाद नगर स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार सुबह मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल त्वरित कार्रवाई में जुट गया। एसीपी आशीष पटेल और टीआई नीरज मेड़ा सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मामला स्कीम नंबर 94 के शिव मंदिर का है, जहां मांस के टुकड़े मिलने की खबर मिलते ही मंदिर की तत्काल सफाई करवाई गई और स्थिति को सामान्य किया गया। पुलिस ने चारों ओर से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को रोक दिया और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

घटना के दौरान तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, टीआई नीरज मेड़ा ने स्पष्ट किया कि वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं और यह कृत्य किसी व्यक्ति द्वारा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि कुत्ते संभवतः किसी शव के टुकड़े लाकर यहां छोड़ गए होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post