दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 15-16 जून की दरमियानी रात को एक छात्र की चाकू-तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना में घायल दूसरे छात्र ने 1.5 किलोमीटर दौड़कर अपनी जान बचाई। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें 7-8 हमलावर छात्रों को घेरकर मारते दिखाई दे रहे हैं।
शुभम भूमरडे (27) और मानस श्रीवास्तव, दोनों बालाघाट के रहने वाले थे और जबलपुर में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तैयारी कर रहा था। दोनों छात्र रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दोस्तों से किताब लेने गए थे और लौटते समय हमलावरों ने उनका 4 किलोमीटर तक पीछा किया। चुंगी चौकी के पास हमलावरों ने बाइक रुकवाई और शुभम पर पहला हमला कर दिया। मानस ने भागने की कोशिश की लेकिन शुभम हमलावरों से घिर गए और मौत के घाट उतार दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज में शुभम हमलावरों से संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की। पुलिस को कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली है और जांच जारी है।
शुभम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि मानस श्रीवास्तव जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र हैं। घटना से दो दिन पहले ही वे बालाघाट से जबलपुर आए थे। उनका बुधवार को वापस बालाघाट जाने का प्लान था।
देखे वीडियो;
