दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 बजरंग बाडा बरगी ग्राम के पास सुबह 4 बजे, एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोहेल खान की मौत हो गई। घटना के मुताबिक, सोहेल कल शादी के लिए अपने मामा के यहाँ गया हुआ था। लौटते समय रास्ते में वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर उसे सिहोरा अस्पताल में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया।
Tags
jabalpur
.jpeg)