Jabalpur News: फायर आर्म्स सहित युवक गिरफ्तार, 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोरखपुर थाना पुलिस ने एक युवक को 1 कट्टा और 1 कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। थाना प्रभारी गोरखपुर प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जून 2024 को चौकी रामपुर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मांडवा वस्ती टेंडर 02 के दुर्गा मंदिर के सामने एक लड़का कट्टा लेकर किसी बड़ी वारदात के फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मांडवा वस्ती टेंडर 02 के दुर्गा मंदिर के पास दबिश दी, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का लड़का खड़ा नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम लपरा उर्फ आयुष, पिता मनीष विनोदिया, निवासी टेंडर 02 ब्लॉक नंबर एल/02 - 14, मांडवा वस्ती, थाना गोरखपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा मिला, जिसके चेंबर में एक कारतूस लोड था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा और 1 कारतूस जप्त करते हुए, आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post