Politics: राहुल गांधी वायनाड सीट से दे सकते हैं इस्तीफा, प्रियंका को चुनाव लड़ाने की माँग

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देने का विचार कर रहे हैं और यूपी के रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। सूत्रों ने बताया है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत दर्ज की है। अब उन्हें इनमें से एक सीट चुननी होगी। इस पर राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वह दुविधा में फंसे हुए हैं। 

राहुल गांधी हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "वह दुविधा में हैं कि कौन सी सीट रखें और कौन सी सीट छोड़ दें। मुझे उम्मीद है कि जो भी फैसला लेंगे, उससे सभी खुश होंगे।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "पीएम मोदी की तरह मैं भगवान द्वारा निर्देशित नहीं हूं। मैं एक साधारण इंसान हूं। भगवान ही सब निर्णय लेते हैं। मेरे भगवान भारत के गरीब लोग हैं।"

राहुल गांधी ने रायबरेली में बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को हराया है और वायनाड में माकपा की एनी राजा के खिलाफ तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। रायबरेली सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। पिछली बार यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और राज्यसभा सदस्य बन गई हैं।

प्रियंका गाँधी को चुनाव लड़ने की माँग 

सूत्रों की माने तो राहुल गाँधी वायनाड सीट को छोड़ने का मन बना चुके है और वह चाहते है की वहाँ से कोई स्थानीय नेता चुनाव लड़े ,लेकिन वायनाड की जनता और नेता की माँग है की की राहुल गाँधी वायनाड से इस्तीफा ना दे और अगर वो ऐसे करते भी है तो प्रियंका गाँधी वहाँ से चुनाव लड़े अब यहे देखना दिलचस्प होगा की राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी क्या फैसला लेते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post