दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नई बस्ती इलाके से 16 जून की शाम 5 बजे से लापता हुई 11 वर्षीय अनुष्का बाजपेयी अब बनारस में सुरक्षित पाई गई है। अनुष्का के लापता होने पर उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी। पुलिस और अनुष्का के माता-पिता ने जनता से भी अपील की थी।
खुशी की बात है कि अनुष्का को बनारस में सुरक्षित पाया गया है। इस खबर के बाद अनुष्का के बड़े पिताजी उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह पुष्टि की है कि अनुष्का सुरक्षित है और जल्द ही अपने परिवार के पास वापस आ जाएगी।
Tags
jabalpur
