दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सूपाताल में पुलिस ने सुअरमार बम लिए खड़े आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है । थाना गढ़ा प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि 16 जून 2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूपाताल में एक युवक हाथ में लिये थैले में सुअरमार बम रखे हुए ,किसी अपराध करने की नीयत से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मुखबिर के बताए हुलिये का युवक हाथ में थैला लिए खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शेख बरकत उर्फ गोलू मंसूरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी छुई खदान बताया । तलाशी के दौरान उसके हाथ में लिये हुए थैले में दो सुअरमार बम मिले। पुलिस ने बम जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की।