Politics: राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी, प्रियंका लड़ेंगी वायनाड

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी। अब राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। वहीं, प्रियंका गांधी अब वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। मल्लिकार्जुन खरेगा ने कहा,'हमारे नेता राहुल दो जगह से चुनकर आए हैं, उन्हें क़ानून के तहत एक जगह को छोड़ना होगा राहुल गांधी रायबरेली रखेंगे। वायनाड से प्रियंका चुनाव लड़ेंगी। '

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने पर कहा, 'वायनाड के लोगों ने मुझे बहुत कठिन समय में समर्थन दिया और लड़ने की ऊर्जा दी ।' वहीं, प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया। 

मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी: प्रियंका गाँधी

प्रियंका ने कहा, 'मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।'

Post a Comment

Previous Post Next Post