Jabalpur News: अवैध हथियार कारोबार में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 15 चाइना चाकू और 1 पिस्टल बरामद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 चाइना चाकू, 1 पिस्टल, और 2 कारतूस बरामद किए हैं। 

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरबाज खान (21 वर्ष), छोटू उर्फ सोहरब (24 वर्ष), और शहबाज उर्फ आबिद (22 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने पुष्कर मेला, राजस्थान से 250 रुपये प्रति नग की दर से बटनदार चाइना चाकू खरीदकर 500 से 1000 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अरबाज के पास से 6, छोटू उर्फ सोहरब के पास से 5, और शहबाज उर्फ आबिद के पास से 4 बटनदार चाइना चाकू बरामद किए। तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार, एक अन्य मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बकरा मंडी भानतलैया में अवैध हथियार के साथ खड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी, जिसका नाम अकरम अंसारी (50 वर्ष) है, तलाशी में एक देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है और उससे पूछताछ जारी है कि पिस्टल और कारतूस कहां से प्राप्त किए गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post