MP News: महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी, मंदिर कर्मचारी की गाड़ी ले गए तीन बदमाश

दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग में अब वाहन चोरी की घटनाएं भी होने लगी हैं। सोमवार की सुबह महाकाल मंदिर की आउटसोर्स कंपनी के एक कर्मचारी गोपाल परिहार की बाइक तीन बदमाश चुरा ले गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, और मंगलवार को महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

गोपाल परिहार ने अपनी बाइक (क्रमांक MP-13-EN 6342) नीलकंठ द्वार के पास स्मार्ट पार्किंग में खड़ी की थी और मंदिर में चले गए थे। सुबह करीब 7:45 बजे, दो युवकों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के लॉक तोड़ने का प्रयास किया। जब वे परिहार की बाइक का लॉक तोड़ने में असफल रहे, तो उन्होंने अपने तीसरे साथी को बुलाया, जिसने बाइक का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद, सुरक्षित मानी जाने वाली इस स्मार्ट पार्किंग से तीनों बदमाश आसानी से बाइक चोरी करके फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post