Jabalpur News: पूर्व मुख्यमंत्री पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र की जन्मजयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित मिश्र के महान कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें एक सच्चे कर्मवीर के रूप में वर्णित किया। 

पंडित मिश्र की स्वलिखित कृति कृष्णायन का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि यह आज भी लोगों को भावविभोर करती है और उनके साहित्यिक योगदान को जीवंत बनाए हुए है। 

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने पंडित मिश्र के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सतीश तिवारी, रिज़वान अली कोटी, विष्णु विनोदिया, रितेश नोतनानी, शफी खान, अनिल गुप्ता, और ज़फर खान सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post