दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कल रात कोतवाली पुलिस वारंटी प्रहलाद पटेल उर्फ (टन्कू) को पकड़ने खेरमाई मंदिर के पीछे चेरीताल क्षेत्र में पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। जब पुलिस चेरीताल मेन रोड पर पहुंची, तो (टन्कू) पुलिस को देखकर भागने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टन्कू ने पुलिस से बचने के लिए रोड पर बने डिवाइडर को कूदने की कोशिश की, और इसी दौरान वह विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के नीचे आ गया। टन्कू के ऑटो से टकराने पर ऑटो पलट गया और उसके ऊपर गिर गया।
टन्कू को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने ऑटो चालक आगा चौक निवासी सनी केसरवानी को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है।
Tags
jabalpur
.png)