Jabalpur News: सट्टे का विरोध करने पर हुआ जानलेवा हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गल्ला बाजार के रहने वाले शुभम अवस्थी पर आज सुबह बड़ा फवारा स्थित बड़े महावीर हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने के दौरान चाकू और बेसबॉल के डंडे से हमला किया गया। घटना तब हुई जब शुभम मंदिर में पूजा कर रहा था, तभी अचानक कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 

शुभम की चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल शुभम को तुरंत नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बताया नरेश ठाकुर द्वारा सट्टा खिलाया जाता है जिसका विरोध किया गया । इसी के चलते नरेश ठाकुर, गणेश ठाकुर और अन्य लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया ।

हमले में शुभम की उंगली, पैर और अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं। लार्डगंज थाना प्रभारी ने अस्पताल में शुभम के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश एवं मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post