Jabalpur News: 31 अगस्त को अत्याचार के विरोध में बंग समाज की आक्रोशित रैली

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बंगाली समुदाय द्वारा 31 अगस्त 2024 को एक आक्रोशित रैली आयोजित की जाएगी, जो कि वर्तमान में हिंदू बंगाली परिवारों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में है। यह रैली शाम 4 बजे बंदे मातरम चौक सिविक सेंटर से शुरू होगी और दवा बाजार, माता गुजरी महाविद्यालय से होते हुए वापस बंदे मातरम चौक तक जाएगी। 

रैली का उद्देश्य बांग्लादेश मंदिर इस्कॉन में पुजारी पर हुए हमले और कलकत्ता के आरडफोड में महिला चिकित्सक पर हुए हमले सहित विभिन्न घटनाओं का विरोध करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 

रैली के लिए वाहनों की व्यवस्था माता गुजरी महाविद्यालय में की गई है। पत्रकार वार्ता में सुजीत बैनर्जी और आलोक चक्रवर्ती ने जानकारी दी। विभिन्न बंगाली संस्थाओं के प्रतिनिधि सुजीत घोष, मनोज बाला, सुदीप, देव, प्रबाल चक्रवर्ती (पन्ना), दिलीप चैनर्जी, काजल विश्वास और रंजीत बैरागी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post