MP News: महिला कांग्रेस नेत्री पर हमला, लात-घूसों और डंडों से सड़क पर पीटा, कांग्रेस नेता सहित तीन पर FIR दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला कांग्रेस नेत्री के साथ पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नकाबपोश युवक और युवती महिला कांग्रेस नेत्री कल्पना सेंगर पर लात-घूसों और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। यह घटना दो दिन पहले शिंदे की छावनी इलाके में हुई थी।

घटना के बाद, घायल अवस्था में कांग्रेस नेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 

कल्पना सेंगर ने बताया कि 2019 में उनके बेटे पर एक गंभीर केस लगा था, जिसे लेकर उनकी मुलाकात हरिओम शर्मा से हुई थी। बाद में केस खत्म हो गया, लेकिन तभी से हरिओम शर्मा उन्हें परेशान कर रहे थे। 

वहीं, हरिओम शर्मा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि यह हमला उनके साथ चल रहे पारिवारिक विवाद का नतीजा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post