News Update: कोलकाता रेप-मर्डर केस, स्टूडेंट्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान

दैनिक सांध्य बन्धु कोलकाता। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के विरोध में मंगलवार को छात्रों और राज्य कर्मचारी संगठनों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच के नेतृत्व में नबन्ना अभिजान मार्च के दौरान संतरागाछी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। 

इस पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने इस रैली को गैरकानूनी करार देते हुए इसे रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। हावड़ा ब्रिज को बंद कर दिया गया और निगरानी के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया। 

इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। 

गौरतलब है कि 8 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था, जिसके बाद से पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post