दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बेलखेड़ा के ग्राम बेरखेड़ी में हुई 50 बोरी मूंग और 10 बोरी चना की चोरी के मामले में पुलिस की निष्क्रियता से नाराज किसान जमुना प्रसाद पटेल ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
किसान ने बताया कि 9 जुलाई की रात, चोरों ने उनके गोदाम का ताला तोड़कर फोर व्हीलर में भरकर 50 बोरी मूंग और 10 बोरी चना चुरा लिया था। हालांकि, पुलिस ने एफआईआर में सिर्फ 96,000 रुपये मूल्य की मूंग की चोरी दर्ज की, जबकि बाजार में मूंग का मूल्य लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये था।
किसान की शिकायत के बावजूद, पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे नाराज होकर किसानों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
Tags
jabalpur
