दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश लगातार गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। पहले शराब दुकान के बाहर उमर खान पर चाकू से हमला, फिर दिनदहाड़े नरेंद्र सेठी उर्फ मोना को निशाना बनाए जाने और अब सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश सामने आने के आरोपों ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम के बीच क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शराब दुकान के बाहर उमर खान पर चाकू से हमला
विवाद की एक अहम कड़ी 4 तारीख को सामने आई, जब शराब दुकान के बाहर उमर खान नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया। इस घटना के बाद उम्मीद थी कि पुलिस दोनों पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश की वजह का पता लगाकर विवाद को आगे बढ़ने से रोकेगी, लेकिन इसके बाद एक और चाकूबाजी की घटना सामने आ गई।
दिनदहाड़े नरेंद्र सेठी उर्फ मोना पर हमला
पहली घटना के बाद नरेंद्र सेठी उर्फ मोना पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। शिकायत के मुताबिक, मोना अपने दोस्त के साथ स्कूटर से जा रहा था, तभी रास्ते में उसे रोककर हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
इस मामले में दर्ज एफआईआर में दुर्लभ उर्फ लच्छू, अतुल साहू, गुड्डू विश्वकर्मा, हर्ष विश्वकर्मा, पतान खान, उमर खान और सन्नो मंसूरी उर्फ शहनाज के नाम सामने आए हैं। पुलिस द्वारा मामले में सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
शिबू खान का नाम भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप
इस पूरे विवाद के बीच शिबू खान का नाम भी चर्चा में है। आरोप है कि उससे जुड़े बताए जा रहे कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट और संदेशों के जरिए खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वहीं मंजू चक्रवर्ती को भी सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया है। कथित संदेश में अगली बार मनजीत चक्रवर्ती को निशाना बनाने जैसी बात कही गई है।
यदि इन धमकियों की पुष्टि होती है तो मामला और गंभीर हो सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति को डराने या भविष्य में नुकसान पहुंचाने की चेतावनी देना भी कानून के दायरे में जांच का विषय है।
पुरानी रंजिश में आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल
गढ़ा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों ने स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह क्या है? क्या मामला पुरानी आपसी रंजिश का है या फिर वर्चस्व की लड़ाई का? इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Tags
jabalpur