दैनिक सांध्य बन्धु दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए देशभर में पार्टी के सचिवों और संयुक्त सचिवों को बदल दिया है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पार्टी ने नए लोगों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश में कहा गया है, "कांग्रेस अध्यक्ष ने निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संबंधित महासचिवों/प्रभारियों से जुड़े एआईसीसी सचिवों/संयुक्त सचिवों के रूप में नियुक्त किया है।"
इस संगठनात्मक बदलाव के तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सचिव और संयुक्त सचिवों को बदला गया है। इसमें आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश/मेघालय/मिजोरम, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा/दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश/चंडीगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरल/लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर/नागालैंड/त्रिपुरा/सिक्किम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
इसके अलावा, कांग्रेस ने प्रशासन, प्रचार-प्रसार, मीडिया, कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में भी पदाधिकारियों में बदलाव किया है। विदेशी मामलों के पदाधिकारी और कोषाध्यक्ष को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


.jpeg)
.jpeg)
