दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने गंभीर प्रकृति के चिन्हित प्रकरणों की विशेष सुनवाई की। जनसुनवाई में उपस्थित अपर कलेक्टर नाथूराम गोड, एसडीएम और जिला अधिकारियों ने नामांतरण, बटवारा, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की।
कलेक्टर सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जनता के विश्वास को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। जनसुनवाई के इस सत्र में अनेक नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं और अधिकारियों द्वारा उनके समाधान के आश्वासन प्राप्त किए।
Tags
jabalpur
