दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार धोबी चौगड्डा छोटा फुहारा निवासी 18 वर्षीय आदित्य रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह चंदन मोबाइल वाले की दुकान पर गया था। इसी दौरान अंश ठाकुर और उदय गुप्ता वहां पहुंचे और उसे बुलाकर ले गए।
आदित्य ने बताया कि बिना किसी बात के अंश ठाकुर ने उसे थप्पड़ मारते हुए कहा कि वह बहुत गुंडा बन रहा है और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे और झूमाझपटी शुरू कर दी।
इस दौरान अंश ठाकुर ने चाकू से हमला कर आदित्य के बाएं हाथ की हथेली में चोट पहुंचा दी, जबकि उदय गुप्ता ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
