दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पाटन चौराहे पर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही घास से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों के ऊपर पलट गई। हादसे में एक युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि दूसरा युवक ट्राली में लदे घास के बंडलों के नीचे दब गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पास में खड़ी जेसीबी मशीन की सहायता से ट्राली हटाई और दबे युवक को बाहर निकाला। घायल को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान रोहित चौधरी के रूप में हुई है, जो ग्राम कांटी का निवासी है। वह अपने दोस्त के साथ जबलपुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक राकेश को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। चालक के अनुसार, वह सुबह गांव से मनेरी प्लांट के लिए निकला था और चौराहे पर मोड़ के दौरान ट्राली पलट गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर या डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा का पुल टूटने के बाद इस रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कई बार सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल युवक का इलाज जारी है।

Tags
jabalpur