दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अंपायर टॉकीज, जो कभी जबलपुर की पहचान हुआ करती थी, आज खंडहर में तब्दील हो चुकी थी। नगर निगम ने आज इस जर्जर भवन को गिराने का निर्णय लिया और उसे धराशायी कर दिया। यह टॉकीज स्व. फिल्म जगत के मशहूर कलाकार, अभिनेता एवं निर्देशक प्रेमनाथ की मानी जाती थी और इसके मालिक भी वही थे।
अंपायर टॉकीज का निर्माण सन 1918 में हुआ था। यह पहले थियेटर था, जहां नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे। अपनी स्थापना के समय से ही यह टॉकीज जबलपुर की सांस्कृतिक धरोहर रही है, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बिगड़ती चली गई और यह खंडहर में परिवर्तित हो गई।
नगर निगम ने इसे जर्जर भवनों की श्रेणी में रखते हुए आज गिरा दिया। स्थानीय लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक धरोहर का अंत था, जो एक समय में शहर के सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करती थी।
Tags
jabalpur
