दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सदर में बीते दिनों हुई घटना के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी और मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर डीआईजी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनाक्छी सक्सेना को दिया गया, जिसमें बजरंग दल की रैली के दौरान खुलेआम गाली-गलौज करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि जबलपुर, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है, को किसी भी प्रकार का दाग नहीं लगने देंगे और शहर में अमन-चैन कायम रहेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पप्पू वसीम खान, अशरफ मंसूरी, शाकिर कुरैशी, ताहिर अली, राजू लईक, याकुब अंसारी, वकील अंसारी, गुड्डू नवी, शमीम अंसारी, ताहिर खान, अमीन कुरैशी, तोशीफ चंकी, आशिफ सी इक़बाल, रिज़वान कोटी, तरुण रोहतास, शेलेंद्र तिवारी, निहाल मंसूरी, फय्याज खान, सादिक खान, इमरान कुरैशी, शादाब अंसारी, अशरफ राईन, फिज्जु खान समेत कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Tags
jabalpur
