दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। यातायात पुलिस और थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए छोटा फुहारा से घोड़ा नक्कास जाने वाले रास्ते पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस कार्यवाही के तहत दुकानों के सामने बनाए गए शेड्स और बाहर रखे सामान को हटवाया गया। नगर निगम अधिकारी, यातायात पुलिस अधिकारी, और संबंधित थाने की कोतवाली और गोहलपुर टीम ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष शुक्ला, जबलपुर थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी, और नगर निगम के अभिगमन शाखा प्रभारी सागर बोरकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
Tags
jabalpur
