Jabalpur News: शासकीय स्कूल पोलीपाथर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह,पार्षद मालती चौधरी ने किया ध्वजारोहण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शासकीय स्कूल पोलीपाथर में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाबूराव परांजपे वार्ड की पार्षद मालती चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने ध्वजारोहण किया। 

इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत और नृत्य प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के अध्यापक गण भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post