MP News: 2016 से लापता मान सिंह पटेल मामले में नई एसआईटी गठित, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ीं

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने 2016 से लापता मान सिंह पटेल की गुमशुदगी के मामले में नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने के आदेश दिए हैं, जिससे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

मान सिंह पटेल 2016 से लापता हैं। उनके बेटे सीताराम पटेल ने आरोप लगाया था कि पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके सहयोगियों ने मान सिंह को गायब कराया। सीताराम ने इस मामले में पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की।

इस मामले में पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने अपर्याप्त और महज दिखावा बताया। सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने और उसमें दूसरे राज्यों के वरिष्ठ IPS अफसरों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

सीताराम पटेल ने आरोप लगाया कि उनके पिता की गुमशुदगी और पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिम्मेदार हैं। इस मामले को लेकर ओबीसी महासभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सीताराम ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने ओबीसी महासभा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट की शरण ली।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है, न ही जांच में बुलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा रचा गया षड्यंत्र नाकाम हुआ है। उन्होंने अनर्गल बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post