Jabalpur News: गंगा-जमुनी तहजीब, दो मुस्लिम बहनों ने राधा-कृष्ण बनकर मनाई जन्माष्टमी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बड़ी ओमती इलाके की दो मुस्लिम बहनें, 10 वर्षीय इनाया खान और 5 वर्षीय अलशिफा खान, ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अपने स्कूल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनाया ने राधा का रूप धारण किया, जबकि अलशिफा भगवान श्रीकृष्ण के वेश में नजर आईं। 

दोनों बहनें नचिकेता स्कूल की छात्राएं हैं, और उनके इस अद्वितीय रूप को देखकर सभी ने उनकी प्रशंसा की। इनके माता-पिता, गजाला खान ने बताया कि दोनों बच्चियां अक्सर टीवी पर श्रीकृष्ण-राधा के कार्यक्रम देखती हैं और इसी प्रेरणा से उन्होंने जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बनने की जिद की थी। 

इनाया ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी हिंदू-मुस्लिम भाई-बहनों को सारे त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। उनके इस संदेश और हर्षोल्लास से भरे उत्सव ने स्कूल के साथ-साथ पूरे समाज में एकता और सद्भावना का संदेश फैलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post