MP News: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल,अशोक सिंह चौहान बने कोतवाली टीआई, राजेंद्र सय्यदे को पदमनगर की कमान

कोतवाली टीआई अशोकसिंह चौहान व पदमनगर टीआई राजेंद्र सय्यदे।
दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। पुलिस विभाग में लंबे समय बाद थानों के प्रभारी अधिकारी बदले गए हैं। हाल ही में तीन थाने बिना टीआई के हो गए थे, जिसके बाद एसपी मनोज राय ने यह बदलाव किया है। 

अशोक सिंह चौहान को कोतवाली थाने का टीआई बनाया गया है, जबकि पदमनगर की कमान रिटायर्ड आर्मी मैन सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सय्यदे को सौंपी गई है। अन्य स्थानान्तरण में, धीरेश धारवाल को मोघट रोड का टीआई और दीलिप देवड़ा को पंधाना थाना का टीआई नियुक्त किया गया है।

पदमनगर के नए टीआई, राजेंद्र सय्यदे, पूर्व में सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और उनके नाम एक दर्जन दुश्मनों के एनकाउंटर का खिताब भी है। वहीं, दीलिप देवड़ा को पंधाना थाना की कमान सौंपी गई है, उन्हें हाल ही में एक संवेदनशील मामले में डैमेज कंट्रोल की सफलता के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। 

इन बदलावों के साथ, खंडवा के विभिन्न थानों में नए टीआई की तैनाती की गई है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post