Jabalpur News: पुलिस आरक्षक द्वारा मारपीट पर मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी से मांगा जवाब

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के मदनमहल थाना क्षेत्र में गोरखपुर के पास एक पुलिस आरक्षक द्वारा नशे की हालत में दो युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार, दोनों युवक शराब पी रहे थे, जिसे लेकर डॉयल-100 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस समय एक पुलिस आरक्षक नशे में था और उसने दोनों युवकों से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरज़ाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने मामला संज्ञान में लिया है। आयोग की मुख्य पीठ, भोपाल में अध्यक्ष मनोहर ममतानी और सदस्य राजीव कुमार टण्डन की युगलपीठ ने इस प्रकरण को मानव अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post