दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भेड़ाघाट के धुआंधार में एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन हवलदार हरिओम वैश की तत्परता ने उसकी जान बचा ली। 28 वर्षीय महिला, जो पाटन के एक गांव की निवासी है, पति के साथ झगड़ों से परेशान होकर धुआंधार पहुंची और वहां से नर्मदा नदी में कूद गई।
जब महिला ने धुआंधार से छलांग लगाई, तो वहां मौजूद हवलदार हरिओम वैश ने तुरंत पानी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया। गोताखोरों की मदद से महिला को नर्मदा की तेज धार से बाहर निकाला गया। महिला के परिवार वालों को समझाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया।
हवलदार हरिओम वैश ने बताया कि महिला को समझाने के बाद भी उसने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उनके और गोताखोरों के प्रयासों से उसका जीवन बच गया।
Tags
jabalpur
.jpeg)