Jabalpur News: नगर निगम के वर्षों से बंद पड़े वर्कशॉप के मुख्य गेट को तुरंत खोलो : नगर निगम आयुक्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम आयुक्त ने वर्षों से बंद पड़े वर्कशॉप के मुख्य गेट को तुरंत खोलने के आदेश दिए हैं। नगर निगम मुख्य शाखा के पीछे स्थित इस वर्कशॉप में निगम की गाड़ियां एवं डीजल का वितरण होता है। 

वर्षों से बंद पड़ा था गेट

यह गेट वर्षों से बंद था और वर्कशॉप में आने-जाने के लिए एक अलग रास्ता बनाया गया था, जिससे अभी तक काम हो रहा था। लेकिन जब नगर निगम आयुक्त ने स्वयं देखा कि गेट के सामने एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर पोहा जलेबी का ठेला लगाया जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी सागर बोरकर को आदेश दिया कि इस गेट को तुरंत अतिक्रमण हटाकर खोला जाए। सागर बोरकर के आदेश पर अतिक्रमण दल के कुलदीप त्रिपाठी और जय प्रवीण ने मौके पर जाकर गेट को खुलवाने की कार्यवाही की।

Post a Comment

Previous Post Next Post