दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए काम कर रहे ठेकेदार की गाड़ियां जप्त करने पर विचार कर रही है। एक्सेल कंपनी, जो जबलपुर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम करती है, 1 तारीख से कचरा कलेक्शन का काम नहीं कर रही है।
लगातार नोटिस देने के बाद भी नहीं कर रहे हैं काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद कंपनी ने ना तो किसी प्रकार का कोई पत्र निगम को सौंपा है और ना ही नोटिस का जवाब दिया है।
निगम की जमीन पर खड़ी है ठेकेदार की कचरा कलेक्शन की गाड़ियां
नगर निगम ने कठोर निर्णय लेते हुए एक्सेल कंपनी को नोटिस भेजा है कि वे निगम की जगह खाली करें, अन्यथा उनकी गाड़ियां जप्त की जाएंगी। इसके अलावा, ठेकेदार की गाड़ियां भी निगम की जमीन पर खड़ी होने के कारण निगम ने उन्हें हटाने के लिए भी चेतावनी दी है।
Tags
jabalpur
