दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पावरलिफ्टिंग संगठन के तत्वाधान में स्वर्गीय भगवत प्रसाद अवस्थी जी की स्मृति में जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर्स की घोषणा की गई, जिसमें जूनियर वर्ग में यशवर्धन सिंह, सीनियर वर्ग में सुमित सिंह, और मास्टर वर्ग में एस. टंडेलू वर्षा को बेस्ट लिफ्ट का पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लखन घनघोरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज अवस्थी, अमरीश मिश्रा, समर्थ अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, वेस्टर्न लाल, ललित जॉन, जगदीश रजक, एस. चंदेलू, दीपक टेंगरी, मानसिंह, दीनू स्वामी, भूपेंद्र सोनी, लॉरेंस मार्टिन, गुरु चरण, भूषण नरेंद्र, मनोहर कोहली, अमलेंदु वर्मा, राजेश साहू सहित जबलपुर पावरलिफ्टिंग संगठन के सभी पदाधिकारियों ने की। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Tags
jabalpur
