Jabalpur News: नगर निगम की टीम द्वारा जर्जर मकान गिराने की कार्यवाही

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बारिश के चलते शहर में लगातार जर्जर मकान गिरने की शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थी। जिसके बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा ऐसे मकानों को चिन्हित कर उन्हें नगर निगम के द्वारा गिराने के आदेश दिए गए थे। इसी परिपालन में आज फूटा ताल स्थित एक जर्जर मकान को गिराने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मकान का सामान निकाल कर मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

बताया जाता है कि इस मकान को गिराने के लिए इसके पहले भी मकान मालिक को नोटिस दिए गए थे। 3 साल पहले यहीं पर गली में एक जर्जर मकान के गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी और 4 से 5 लोग घायल हो गए थे। अभी और भी मकान जो जर्जर हो चुके हैं, नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के आदेश पर उन्हें भी नोटिस दिया गया है और जल्द ही उन्हें भी नगर निगम के द्वारा गिराया जाएगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि अगर समय रहते जर्जर मकान से लोगों को सुरक्षित निकालकर मकान गिराया जाता है तो जान और माल की हानि नहीं होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post