दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशों के तहत संगठित जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात सटोरिये विजय यादव उर्फ विजय लंगड़ा के सट्टे के अड्डे पर दबिश दी।
इस कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा लिखते हुए सूरज कोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नगद 7,200 रुपये और सट्टा पट्टी भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान सूरज ने विजय लंगड़ा के निर्देश पर सट्टा लिखने की बात स्वीकार की। विजय लंगड़ा की तलाश अभी भी जारी है, जिसके खिलाफ सट्टा और मारपीट के 60 से अधिक अपराध पहले से ही दर्ज हैं।
