मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि आपने नौकरी में बदलाव की योजना बनायी है, तो वह दूर हो सकती है।
वृष राशिः
आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खर्च करने की आदत से आपका काफी नुकसान हो सकता है। आज लोग आपका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा और धन संबंधित निर्णय को आप बहुत जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगे।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह राशि:
आज के दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को किसी डेट पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान होगा।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलते रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ समस्याओं के कारण कुछ बेवजह का तनाव रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में साथी से चल रही अनबन को दूर करने की आवश्यकता है।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई परिजन आपसे मिलने आ सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छे लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहना वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपको आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी, जिससे आपको अपने खर्चों को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।
