Jabalpur News: महाकाल की शाही सवारी उमंग और उत्साह के साथ निकली

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हाऊबाग स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर अहीर मोहल्ला गोरखपुर से श्रावण सोमवार के पवित्र अवसर पर महाकाल की दिव्य शाही सवारी आस्था, उमंग और उल्लास के साथ निकाली गई। यह सवारी सनातन धर्म मंदिर, पंसारी मोहल्ला, शारदा टाकीज, पंचायती अखाड़ा, दुर्गा कन्या शाला, खेरमाई मंदिर का भ्रमण करती हुई शिव मंदिर में समाप्त हुई, जहां रात में महा आरती एवं भंडारा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नारी शक्ति के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य जन भी शामिल हुए। सम्पूर्ण मार्ग में सवारी का मिष्ठान और फूल मालाओं के साथ आस्थापूर्वक अर्चन पूजन, अभिनंदन किया गया। इसके पूर्व, मुख्य पुजारी पंडित रमाशंकर कृष्णा दुबे ने अभिषेक संपन्न करवाया और 30 दिवसीय महा मृत्युंजय अनुष्ठान आरंभ किया।

आयोजन के संयोजक बबलू यादव और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। 17 अगस्त को 56 भोग विशाल भंडारे के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहूति होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post