दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। महाकौशल महाविद्यालय, जो अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित हो चुका है, में वर्तमान प्राचार्य ए सी तिवारी की नियम विरुद्ध नियुक्ति के खिलाफ छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रतीक गौतम ने पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से किया, जिसमें लगभग एक सैकड़ा छात्रों ने समर्थन दिया।
छात्रों का आरोप है कि वर्ष 2022 से वर्तमान तक पदस्थ प्राचार्य ए सी तिवारी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए प्राचार्य पद प्राप्त किया है। इसके साथ ही, प्राचार्य की योग्यता आधारित वरीयता सूची में भी श्रीमान का नाम शामिल नहीं है। छात्रों का मानना है कि यह नियुक्ति पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।
NSUI ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वर्षों से रिक्त स्थायी प्राचार्य पद पर नियुक्ति की भी अपील की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतीक गौतम, हर्ष श्रीवास, अरुण प्रताप, सर्वेश, नारायण, यश, अंकिम, राहुल, लकी उसरेथे आदि ने अभियान को बल दिया। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।
