Jabalpur News: माता की चुनरी एवं शिवलिंग निर्माण, अखिल भारतीय रानी दुर्गावती महिला सशक्तिकरण मंडल द्वारा आयोजन

दैनिल सांध्य बन्धु जबलपुर। शास्त्री नगर के वैष्णो माता मंदिर में अखिल भारतीय रानी दुर्गावती महिला सशक्तिकरण मंडल द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माता को चुनरी भेंट की गई और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ भंडारा भी आयोजित किया गया।

इस आयोजन में मंडल की सदस्याएं उमा ठाकुर, रितु ठाकुर, रमा धुर्वे, वंदना पटेल, पूजा सिंह, मीना विषकर्मा, मीना चौहान, अनिता पटेल, सिमरन बजाज, किरण मेहरा, रीना ठाकुर, स्वीटी, मधु बर्मन, किरण तिवारी, मीनू ठाकुर, ज्योति दुबे, अनिता रजक, रीता बर्मन, मेघा रेकबार, बबली कुशवाहा और वर्षा रजक उपस्थित थीं। सभी महिलाओं ने मिलकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंडल की प्रमुख उमा ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में एकता और सशक्तिकरण की भावना को बल मिलता है। पूजा-अर्चना और भंडारे में शामिल होकर सभी ने आनंद लिया और धार्मिक अनुभूति प्राप्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post