दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत जबलपुर के आठ माह के वात्सल्य पांडेय का सफल हृदय ऑपरेशन किया गया, जिससे उसे नया जीवन प्राप्त हुआ है। सात अगस्त को मुम्बई के नारायणा हृदयालय में हुई इस सर्जरी के बाद वात्सल्य अब पूरी तरह स्वस्थ है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला के अनुसार, गंगासागर जबलपुर निवासी विकास पांडेय के पुत्र वात्सल्य को जन्म से ही हृदय रोग था। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने इस समस्या को पहचाना, जिसके बाद जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने उसकी जाँच की। पुष्टि होने पर वात्सल्य को नारायणा हृदयालय, मुम्बई रैफर किया गया। वहाँ मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत स्वीकृत राशि से उसका सफल ऑपरेशन किया गया।
इस योजना के माध्यम से वात्सल्य को नया जीवन मिलने पर उसके परिवार ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Tags
jabalpur
