इससे पहले, भाजपा ने सुबह 10 बजे 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसे टाइपिंग एरर के कारण दो घंटे के भीतर वापस ले लिया गया। पार्टी ने करीब 12 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल X से इस सूची को डिलीट कर दिया। हटाई गई सूची में दो पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता, साथ ही पार्टी के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंद्र रैना जैसे चर्चित चेहरों के नाम नहीं थे।
जम्मू-कश्मीर के भाजपा मीडिया प्रभारी सज्जाद ने बताया कि 44 उम्मीदवारों की पिछली सूची टाइपिंग एरर के कारण रद्द की गई थी और नई सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 के बीच तीन चरणों में मतदान होंगे। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे, और बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता होगी।


