Jabalpur News: कोचिंग से लौट रहे बच्चों के ऑटो को बस ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की हालत गंभीर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नुनसर ग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब कोचिंग से लौट रहे बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। पाटन से आ रही इस बस की टक्कर से ऑटो में सवार सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल दमोह नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नुनसर थाने की पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post