Jabalpur News: करमेता एपीआर कॉलोनी में चोरों ने सूने घर पर धावा बोला, 4 लाख की चोरी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता एपीआर कॉलोनी में चोरों ने सूने घर पर धावा बोलते हुए 3 से 4 लाख रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबे परिवार जो इस कॉलोनी में रहता है, सावन के महीने में गांव में दुख का त्यौहार होने के कारण बाहर गया हुआ था। 

आज सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, तो उन्होंने तुरंत दुबे परिवार को सूचित किया। घर पहुंचने पर दुबे परिवार ने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। तुरंत माढ़ोताल थाना में सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

पुलिस के अनुसार, चोरों ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये की चोरी की है। पुलिस ने कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post