दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। राज्य सरकार जल्द ही जिलों के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा करने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों और जिलों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें डिप्टी सीएम और वरिष्ठ मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार दिया जाएगा, जबकि नए मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। जल्द ही आधिकारिक घोषणा के बाद सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
MP News: जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची तैयार, जल्द होगा ऐलान
byEditor In Chief
-
0
.jpg)