Jabalpur News: सदर में मकान की दीवार गिरी, परिवार ने भागकर बचाई जान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सदर गली नंबर 2 में बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान की दीवार भरभराकर दो टुकड़ों में विभाजित हो गई। मकान में सो रहे परिजन आवाज सुनकर जाग गए और तुरंत मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मकान मालिक ताराचंद गुप्ता ने तुरंत जिला प्रशासन और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते व कैंट बोर्ड को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे अतिक्रमण दस्ते ने निरीक्षण के बाद मकान को पूरी तरह से जर्जर पाया और इसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की। मकान में मौजूद परिजनों के अनुसार, वे सुबह उठे तो मकान से भरभराने की आवाजें आने लगीं और मकान हिलने लगा। इससे परिजनों को लगा कि भूकंप आ गया है, जिसके बाद वे तुरंत घर से बाहर निकल गए।

परिजनों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे यह घटना घटी। अधिकारियों के मुताबिक, मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका था और इसे गिराना आवश्यक थी। सदर गली नंबर दो में स्थित मकान नंबर 290 ताराचंद गुप्ता और आशीष गुप्ता का था, जो काफी जर्जर अवस्था में था।

Post a Comment

Previous Post Next Post