Jabalpur News: विधायक संतोष बरकड़े ने सिहोरा में वर्षाजनित समस्याओं का लिया जायजा, जीवन की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने आज कछपुरा गोसलपुर में डायरिया पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से वर्षाकाल के दौरान आहार और विहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। 

सिहोरा अस्पताल जाकर विधायक बरकड़े ने भर्ती मरीजों की हालचाल पूछी और उनके उचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की कॉलोनियों में जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 

साथ ही, विधायक ने सिहोरा के आसपास की नदियों में जल भराव और हिरन नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया और लोगों से बाढ़ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने सभी से अपनी जीवन की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post