दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को भोपाल संभाग के नए कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया। निवृत्तमान कमिश्नर डॉ. पवनकुमार शर्मा ने उन्हें यह पदभार सौंपा, जो अब केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। डॉ. शर्मा को गृह विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है, और वे भी अपने नए पद के लिए रिलीव हो चुके हैं।
नए कमिश्नर संजीव सिंह ने दोपहर में कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला, जहां निवर्तमान आयुक्त डॉ. शर्मा भी मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद, सिंह ने कार्यालय के स्टॉफ से मुलाकात की और उनके बीच विभाजित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
